मौसमदेश

Weather Update Today : आज दिल्ली में बारिश और यूपी में भी मौसम का होगा बुरा हाल, जान ले आज के मौसम का हाल

Weather Update Today : मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में आज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, एमपी और राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है :

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आर्द्रता का स्तर 62 से 50 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने रविवार को सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलाव

आपको नट दे की मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन अभी तक प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। फिलहाल, अधिकतर जिलों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 16 मार्च को यूपी के 45 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button