मौसम

Weather Update Today : बिहार – झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली – यूपी के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में अब तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड पहले की तुलना में बढ़ने लगी है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। आइए जानते हैं, दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट।

कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम ?

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में ठंडी हवाएं चलने  के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज, 7 दिसंबर को बारिश की आशंका जताई है। बारिश के बाद इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कमजोर पड गया चक्रवाती तूफान मिचौंग

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग अब पूर्वोत्तर तेलंगाना,दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण आंतरिक ओडिशा के निम्न दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान इस तूफान के असर के कारण संबंधित राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। यसवाराओपेटा (तेलंगाना) में सबसे अधिक 34 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पलावंचा (तेलंगाना) में 25 सेमी, भीमाडोल (तटीय आंध्र प्रदेश) में 24 सेमी, पोट्टांगी (ओडिशा) में 11 सेमी बारिश हुई है। इन राज्यों में अगले एक दो-दिन अभी हल्की मध्यम बारिश की आशंका है।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली की बात करें तो यहां आज, 07 दिसंबर को दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिला है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा और गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में भी मौसम कुछ ऐसी ही रहेगा।

क्या है लखनऊ के मौसम का हाल ?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां सुबह के वक्त ठीक-ठाक कोहरे की आशंका है। हालांकि, दिन के वक्त यहां पूरी तरह से मौसम साफ रहेगा। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अगले 24 घंटे में इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन जिलो में बारिश की सम्भावना

इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है। वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश का अलर्ट है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button