मौसम

Weather Alert : असम और तमिलनाडु में भारी बारिश, गुवाहाटी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

नई दिल्ली – Weather Rain Alert 7 October 2023 : दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत समूचे उत्तर भारत से जहां मानसून विदा हो चुका है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में जबरदस्त बारिश हुई, जिसके चलते कई हिस्सों बाढ़ के जैसे हालात पैदा हो गए।  शनिवार के लिए मौमस विभाग ने ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और असम समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

एनडीआरएफ की लेनी पड़ी मदद

 गुवाहाटी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद एनडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी। एक स्थानीय निवास प्रशांत कुमार बर्मन का कहना है कि भारी बारिश के चलते हालात बेहद खराब हो गए।

आलम यह है कि खाने-पीने की दिक्कत पैदा हो गए हैं। पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं है। बारिश के बाद गंदा पानी टंकी में चला गया है। फिलहाल तो हमें खाना चाहिए।

वाहन चालक भी परेशान

उधर, बारिश के चलते जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसी स्थिति होना बिल्कुल सही नहीं है। मेरी गाड़ी खराब हो गई। इसे ठीक करना मुझ पर एक दबाव है। उधर, राणा रॉय की मानें तो ये हमेशा होता है जब भी थोड़ा बहुत बारिश होती है तो ऐसा हो जाता है।

घर के अंदर घुसा पानी

असम के गुवाहाटी में लगातार बारिश से शहर में बाढ़ आ गई, कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि हर बार बारिश होने पर शहर में बाढ़ आ जाती है और सरकार हमेशा उनकी सभी समस्याओं को अनसुना कर देती है।

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meterological Department) के अनुसार, शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

चेन्नई में भी बारिश, राहगीरों को आई दिक्कत

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई। पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा। आईएमडी ने भी पहले चेन्नई में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन शुक्रवार को भारी बारिश हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत पेश आई।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button