देश

वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, भोपाल से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह ट्रेन भोपाल से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर गाड़ी निकली, वैसे ही उसके के सी-14 कोच में बीना स्टेशन के पास आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही यात्रियों और रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रेन की बैटरी से निकली चिंगारी

बताया जा रहा है कि इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे। इन्हें सुबह 7 बजे कुरवाई कैथोरा में ट्रेन रोककर नीचे उतारा गया। कोच की बैटरी में आग लगने से यह हादसा हुआ।

भारतीय रेलवे ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझा दी है। कुरवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लगने की सूचना मिली थी। आग केवल बैटरी बॉक्स तक ही सीमित थी और आग बुझाने के बाद इलेक्ट्रिकली आइसोलेशन किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेन का परिचालन हो जाएगा।

गाड़ी संख्या 20171, वंदे भारत एक्सप्रेस

  • जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई।
  • बीना के पहले 7 बजकर 10 मिनट के आसपास कुरवाई कैथोरा स्टेशन के समीप ट्रेन केC-14 कोच के नीचे से अचानक धुआं निकला और आग लग गई।
  • आग देख ट्रेन रोकी गई।
  • आग की खबर से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और लगभग सभी यात्री सामान सहित ट्रेन से बाहर आ गए।
  • बताया जा रहा है कि ट्रेन में 36 यात्री थे।
  • आग कोच के नीचे लगी बैटरी में लगी थी।
  • ट्रेन में आग देखकर आसपास से ग्रामीण दौड़े और बीना नगरपालिका से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। जो साढ़े आठ बजे तक पहुंची। बीना स्टेशन से दुर्घटना राहत यान को मौके के लिए रवाना किया गया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button