यूपी

UP : मुख्यमंत्री योगी ने दी इस जिले को 688 करोड़ की सौगात, निराश्रित बहनों की बढ़ाई जाएगी पेंशन

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओरैया में कहा कि कोई भी समाज तब तक आत्मनिर्भर और मजबूत नहीं हो सकता जब तक कि समाज की आधी आबादी सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन ना जिए। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन कानून को पूरी प्राथमिकता देते हुए नई संसद का पहला सत्र मातृशक्ति को समर्पित किया। लोकसभा और विधानसभा में उनके लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की जाएं और वे निर्वाचित हों। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए आश्वसत किया कि बेसहारा बहनों के लिए एक हज़ार रुपए हर महीने दी जा रही है। जिसे भविष्य में और बढ़ाया जाएगा।

बेटी की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

सीएम योगी ने इस अवसर पर ओरैया जिले को तिरंगा मैदान से 688 करोड़ की सौगात दी। जिसके अंतर्गन 145 विकास परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाओं का मुल्य आधी आबादी को सम्मान दिए बिना अधूरा है। सीएम योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत सरकार बेटी के जन्म से स्नातक की पढ़ाई के लिए 15 हज़ार रुपए दे रही थी, इसे बढ़ाकर अब नए सत्र से  25 हज़ार रुपए करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो बेटी की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी यह डबल इंजन की सरकार ने तय किया है। जो बच्चे बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ रहे है, उन्हें दो-दो यूनीफार्म, मोजे, जूते, स्वेटर, किताबें और बैग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन के साथ ही परिवार के खाते में 1200 रुपये चले जाते हैं।

नए सत्र से बेटियों को मिलेंगे 25 हजार

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को लाभ मिल रहा है। बेटी के जन्म लेने से स्नातक की पढ़ाई पर सरकार 15 हजार रुपए दे रही है। अब नए सत्र से धनराशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का निर्णय लिया जा चुका है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दो यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, बैग, किताब, स्वेटर देने की व्यवस्था तय कर दी गई है। दाखिला होने पर 1,200 रुपये परिवार के अकाउंट में चले जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने औरैया में की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जातिवाद के नाम पर परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले आमजन को विकास कार्यों से वंचित रखते थे। हमने जाति-परिवार, क्षेत्र और भाषा के नाम पर सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का पाप नहीं किया। विजयादशमी के दौरान शांतिपूर्वक सभी कार्यक्रम हुए। 2017 से पहले पर्व-त्योहारों पर आशंका के बादल मंडराते थे। उन्होंने कहा कि इस साल की दीपावली काफी शुभ होगी। दीपावली के दिन हर घर, देवस्थल पर दीपोत्सव से जुड़ेंगे। दीपोत्सव का कार्यक्रम तब तक चलना चाहिए, जब तक भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान न हो जाएं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button