धर्म व ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 09 March : इन राशि के जातकों पर भाग्य रहेगा मेहरबान मिलेगा लाभ, जानें लीजिए आज का अपना राशिफल

नई दिल्ली – Aaj Ka Rashifal 09 March 2024 : आज यानी 09 मार्च 2024 दिन शनिवार सभी राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज के दिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं  कुछ राशियों के जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशिफल

कार्यस्थल पर सफलता और घर पर आनंद का अनुभव करेंगे। निजी जीवन की कठिनाइयों का समाधान होगा। सुबह हनुमान चालीसा पढ़ें और हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जाएं।

वृषभ राशिफल

घर और कार्यस्थल पर चीजों का निर्णय इच्छा अनुरूप जाकर लेंगे। संबंधों में सुधार आएगा। गरीब व्यक्ति को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशिफल

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा और नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मदद मिलेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशिफल

अंतर मन में चल रहे द्वंद मां को परेशान करेंगे। परिस्थितियों का आकलन करें और तभी निर्णय लेकर आगे बढ़े। गाड़ी धीमे चलाएं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और गरीब को चावल अथवा चीनी का दान करें।

सिंह राशिफल

अभी परिस्थितियां अशांत हैं इसलिए कुछ अवधि के लिए उनसे दूरी बना लें। सकारात्मक व लचीला रवैया अपनाए। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में गुड़ लगा दें।

कन्या राशिफल

कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम घटित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य अर्जित करेंगे। जटिल परिस्थितियों का सामना करेंगे और उनका समाधान भी करेंगे। घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को हरा चारा खिला दें।

तुला राशिफल

व्यावसायिक मामलों में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके सहकर्मी में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी छोटी बच्ची को खाना खिला दें और उसको वस्त्र उपहार में दें।

वृश्चिक राशिफल

जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरी ऊर्जा में उत्साह के साथ पूरा करेंगे। व्यावसायिक जीवन के कार्यों में गति आएगी। परिवार के लोगों का और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशिफल

अतीत के पीछे भागना छोड़कर वर्तमान में भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें तो जीवन ठीक होगा। लोगों की कटु प्रतिक्रियाओं का सामना करें तो दृष्टिकोण एक नया आयाम विकसित करेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशिफल

किसी नए कार्य का उत्तरदायित्व मिलेगा और उसमें आपकी रचनात्मक दृष्टि प्रदर्शित होगी। भविष्य के लिए नए मार्ग खुलेंगे और सकारात्मक दिशा में आप आगे बढ़ेंगे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन कर दें।

कुंभ राशिफल

जटिल व्यावसायिक व निजी परिस्थितियों से आप बाहर निकल आएंगे। आपका हिम्मत और आपकी साहस आपको सफलता प्रदान करेंगे। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जलाएं।

मीन राशिफल

पारिवारिक कलह से दूर रहे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। निजी संबंधों की प्रतिबद्धता से मजबूती मिलेगी। निवास या नौकरी में परिवर्तन संभव है। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगा करके खिला दें।

( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button