देशशहर व राज्य

Today Weather Update: दिल्ली से लेकर झारखंड तक, इन राज्यों में आज जमकर होगी बारिश

Today Weather Update देश के कई राज्यों के कई जिलों में शनिवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि 29 जुलाई से पूर्वी भारत में बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की आशंका है।

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। जानिए अन्य राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने क्या जानकारी दी है…

•मध्य भारत में भी शनिवार को बारिश का अनुमान है। ओडिशा में 28 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक अनुमान है।

•पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 27 और 29 जुलाई और झारखंड में 30 जुलाई से एक अगस्त के बीच बारिश होगी।

•बिहार में 30-31 जुलाई तक बारिश की आशंका है।

•29 जुलाई से पूर्वी भारत में बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी।

•जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की आशंका है।

∆झारखंड के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

•मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

•शनिवार को उत्तर पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदा में बारिश की आशंका है।

•मौसम विभाग ने 29 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मध्यम और प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button