धर्म व ज्योतिष

Solar Eclipse 2023: 14 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, छल्ले जैसा दिखेगा सूरज, जानें समय से लेकर सावधानियों तक सबकुछ

नई दिल्ली – Solar Eclipse 2023 : इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण आगामी 14 अक्टूबर (शनिवार) को लगेगा। खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात को 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 15 अक्टूबर को मध्य रात्रि 2 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।

भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत के किसी शहर में नहीं दिखाई देगा। यहां पर बता दें कि इस महीने दो ग्रहण लगेंगे। सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगेगा। यह ग्रहण 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 24 मिनट मिनट पर समाप्त होगा। यह भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूर्य ग्रहण पर सूतक काल भी मान्य होगा।

क्या लगेगा सूतक काल?

ज्योतिषाचार्यों और पुजारियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान यानी सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा पाठ के साथ ही अन्य शुभ कार्यों करने की अनुमति नहीं होती है।

खासौर से इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और मूर्तियों को छूना भी वर्जित होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दौरान यानी ग्रहण के दौरान मन भगवद् भजन में लगाना चाहिए। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों की सफाई करनी चाहिए और मंदिरों को साफ कर दोबारा उसी स्थान पर रखना चाहिए।

जान लें सूतक काल के नियम

यहां पर यह जान लेना जरूरी है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल वहीं मान्य होता है, जहां पर सूर्यग्रहण दृश्यमान हो। इस लिहाज से भारत में सूतक काल नहीं लगेगा। बावजूद इसके कुछ सूतक काल मानते हैं। उनका कहना है कि सूर्य को ग्रहण लगा चाहे वह किसी भी देश में क्यों ना हो, ऐसे में सूतक काल मान्य है।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

14 अक्टूबर से लेकर लगने वाला और 14-15 अक्टूबर की मध्य रात्रि को समाप्त होने वाला सूर्य ग्रहण कोलंबिया, मैक्सिको, ब्राजील, कोलंबिया और अमेरिका समेत कई अन्य देशों में देखा जा सकेगा। यह वजह है कि भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button