धर्म व ज्योतिष

Shardiya Navratri 2023 : कल नवरात्रि का शनिवार इन 5 राशियों के लिए बेहद है खास, इन उपायों से मिलेगी शनि के प्रकोप से मुक्ति

नई दिल्ली – Shardiya Navratri 2023 : आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शारदीय नवरात्रि का छठवां दिन है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। आज शुक्रवार का दिन है। शारदीय नवरात्रि का काल यानी शनिवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। वैसे तो शारदीय नवरात्रि का हर दिन अपने आप में बहुत ही खास होता है। लेकिन नवरात्रि का सातवां दिन कुछ राशि के जातकों के लिए उलटफेर करने वाला हो सकता है।

कई राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

  • शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से शनि के साढ़े साती का प्रकोप कम हो सकता है। आइए जानते हैं कि शनिवार 21 अक्टूबर के दिन किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
  • इस समय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनि देव के कुंभ राशि में होने से मीन, मकर व कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।
  • मीन राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण है। वहीं, मकर राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा तो कुंभ राशि वालों का दूसरा चरण है।

शारदीय नवरात्रि में शनिवार के दिन करें उपाय

  • आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में शनिवार के दिन किन उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनके साढ़े साती का प्रभाव कम होता है।
  • शारदीय नवरात्रि के शनिवार में मां दुर्गा के चालीसा का पाठ करने से शनि देव की चल रही साढ़े साती का प्रभाव कम हो जाता है।
  • शारदीय नवरात्रि में शनिवार के दिन मां दुर्गा का पाठ करने के अलावा शनि मंत्र व शनि चालीसा का भी पाठ करें।
  • शनिवार के दिन तेल और काले वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • ऊपर लिखित उपायों को करने से शनि देव की साढ़े साती का प्रभाव कम होता है।


Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। republicnow.in इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button