मनोरंजन

Shah Rukh-Amitabh: 17 साल बाद फिर लौट रही है अमिताभ बच्चन-शाह रुख की जोड़ी, इस बार क्या होगा नया?

मुम्बई – Shah Rukh Khan-Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के दो ‘डॉन’ यानी अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान अब तक जब भी स्क्रीन पर साथ आए हैं तो धमाल मच गया है। वहीं, लंबे समय से दोनों की जोड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब आखिरपार पूरा होने जा रहा है। हाल ही में ऐसी खबरें आ रही है कि 17 सालों बाद एक बार फिर से दोनों एक्टर साथ में नजर आ सकते हैं। दोनों सितारों को आखिरी बार एक साथ फिल्म कभी अलविदा ना कहना में देखा गया था, जो 2006 में रिलीज हुई थी।

शाहरुख खान ने किया खुलासा

किंग खान ने आस्क एसआरके सेशन में इस बात का खुलासा किया है कि वह अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले हैं। एक्टर ने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उनकी और अमिताभ बच्चन की फोटो पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘इतने सालों के बाद बिग बी के साथ काम करना बहुत मजेदार था। वह शूटिंग के लिए आए और उन्होंने आशीर्वाद दिया और आपको यह भी बताना है कि उन्होंने मुझे दौड़ में हरा दिया।

डॉन 3 में नजर आएंगे सा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि किंग खान और बच्चन एक साथ  डॉन 3 में नजर आ सकते हैं। लेकिन इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुआ है। क्योंकि डॉन 4 में वैसे भी इस बार रणबीर सिंह नजर आने वाले हैं। फिलहाल तो शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया  है और किंग खान के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, प्रियामणि, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button