Rashifal, 3 October 2023 : इन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है मंगलवार का दिन, जान लीजिए क्या कहता है आपका राशिफल

नई दिल्ली – Rashifal 3 अक्टूबर, 2023 : राशिफल के अनुसार, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा और कौन रोमांटिक विचारों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। पढ़ें मेष से मीन राशि तक, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले लोग आज के दिन परेशानी में रह सकते हैं। बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सेहत का ख्याल रखना होगा। आज आपकी आर्थिक हालत और बिगड़ सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है।
2. वृषभ राशि (Tauras)

वृष राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक – ठाक रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।
3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातक आज किसी से भी बहस करने से बचें। बिजनेस ठीक ठाक रहेगा। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी में आपका मान सम्मान बना रहेगा।
5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों का आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को भाग दौड़ का सामना करना पड़ेगा और बिजनेस ठीक रहेगा। किसी को उधार देने से पहले सोच-समझ लें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
6. कन्या राशि (Cancer)

कन्या राशि वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान की ओर से आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। कार्यस्थल में ज्यादा काम होने से तनाव रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों की बात करें तो इनका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब रह सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन सुखद रहने वाला है। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ सकती है, आपको किसी के साथ भी गलत नहीं करना है। बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों का दिन मध्यम रहने वाला है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में तरक्की होगी। धन लाभ हो सकता है। लेकिन घर में किसी की सेहत खराब हो सकती है।
10.मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में काम ठीक से करने की वजह से मान सम्मान मिलेगा। नौकरी में थोड़ी सी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रेमी लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा।
11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग आज अपने मन की बात किसी को बताएंगे और अधिक खुश रहेगा। बिजनेस के मामले में दिन मिला जुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं।
12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों का दिन बेहतर रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा मकान खरीदना का लंबे समय से प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। शाम होते-होते किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है।
( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा। )