धर्म व ज्योतिष

Rashifal 17 October 2023 : आज किन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ, जाने आज का राशिफल

नई दिल्ली – Rashifal, 17 अक्टूबर, 2023 : राशिफल के अनुसार,  मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नए अवसर प्राप्त होंगे और किसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें मेष से मीन राशि तक, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? 

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले लोगों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। आपको  प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने के योग है। दोस्त की सलाह ज आपके काम आ सकती है। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। आपका शुभ रंग- गाजरी।

2. वृषभ राशि (Tauras)

वृष राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज इन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज प्रेम संबंधो में दरार आ सकती है। अपने काम को संभालकर करें। आपका शुभ रंग- हरा।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का दिन आज धार्मिक कर्यों में लगा रहेगा। प्रॉपर्टी की समस्या से निजात पा सकते है। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आपका शुभ रंग- गुलाबी।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों का दिन बिजनेस में बढ़िया रहने वाला है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा बच्चों को लेकर लापरवाही ना करें, इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। आज का शुभ रंग-पीला।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के नौकरी कर रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। किसी को उधार देने से पहले सोच-समझ ले। आज के दिन शेयर मार्केट में निवेश ना करें। आपका शुभ रंग- कत्थई।

6. कन्या राशि (Cancer)

कन्या राशि वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज के दिन अचानक गुस्सा आने से बात बिगड़ सकती है। नौकरी में बदलाव न करें। साथ ही जरूरतमंद बच्चों की मदद करें। आपका शुभ रंग- नारंगी।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का दिन ठिक ठाक रहने वाला है। नौकरी कर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में लापरवाही ना करें। आपका शुभ रंग होगा मरून।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन सफलता मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को बदलाव देखने को मिलेगा। अपने खर्चों पर रोक लगाएं। आज का शुभ रंग- लाल। 

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों का दिन मध्यम रहने वाला है। परिवार में वाद विवाद हो सकता है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपसी संबंधों में दरार ना आएं। आज का शुभ रंग- जामुनी। 

10.मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का दिन मिला जुला रहने वाला है। ऑफिस में काम को लेकर मान-सम्मान मिलेगा। आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपका शुभ रंग- हरा।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। ड़क पर चलते हुए सावधान रहें। संतान की ओर से आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। आज का शुभ रंग- गुलाबी।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों का आज दिन दांपत्य जीवन को सुखद बनाएगा। मकान खरीदना का लंबे समय से प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज किसी से दोस्ती ना करें। आपका शुभ रंग- नारंगी।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button