धर्म व ज्योतिष

Rashifal, 16 October 2023 : किसी के बनेंगे बिगड़े काम तो किसी को बिजनेस में मिलेगी सफलता, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Horoscope, 16 October : आज सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, उनकी पूजा करने से सभी परेशानियों का हल निकल जाता है। आज कुछ राशि वालों को परिवार का भरपूर साथ मिलेगा तो कुछ के लिए दिन मेहनत भरा रहने वाला है। वहीं, मौसम की बीमारियों की वजह से परेशान रह सकते हैं। तो क्या कहते हैं आपके सितारे?

ये जानने के लिए पढ़ें, दैनिक राशिफल –

1. मेष राशि

मेष राशि के लोगों का आज का दिन ठीक रहेगा। अगर आप किसी विषय पर लंबे समय से सोच विचार कर रहे हैं तो आज निर्णय लेने का दिन है. ऑफिस और बिजनेस में कामकाज ठीक चलेगा। जिससे आपका हुत अधिक मान सम्मान मिलेगा।

2. वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जिस चीज के बारे में सोच रहे हैं वो आज मिल जाएगी आपके घर में शांति का माहौल रहेगा और आपका मन भी बहुत अधिक खुश रहेगा। कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में लाभ मिलेगा, बड़ा निवश भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

4. कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप किसी से भी गलत ना बोले, नहीं तो परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आज के दिन प्रमोशन का योग बन रहा है। सेहत का ख्याल रखें।

5. सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रहने वाला है। बोलने से पहले वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सफल होने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। विवाह के योग्य साथी मिलने में समय लग सकता है।

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, नहीं तो दिक्कत बड़ सकती है। बिजनेस में लाभ और हानी दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

7. तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। लंबे समय से कोई जरूरी कार्य रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो जाएगा। आज का काम आज ही निपटाए कल में ना छोड़े। परिवार में बहुत अधिक खुशहाली आएगी।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन  ठीक रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमियों की लाइफ अच्छी रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। 

9. धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में कई नए आइडिया आएंगे। बस सोच-समझकर निर्णय लें।

10. मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के साथ कहीं बाहर धार्मिक  यात्रा पर जा सकते हैं। आपको आपके बिजनेस में किसी प्रकार का उतार चढ़ाव मिल सकता है। किसी को भी बिना सोचे समझे धन उधार ना दे।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन ठीक रहेगा और बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज सोशल मीडिया के जरिए आपको अहम जानकारी मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

12. मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहने वाला है। बिजनेस में बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है। ज्यादा मेहनत करने के कारण आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आपके परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in की नही होगी। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button