राजनीति

Ladakh की खूबसूरती का आनंद उठा रहे राहुल गांधी,बाइकर्स के साथ खिंचवाई फोटो

नई दिल्ली – केटीएम 390 एडवेंचर बाइक पर घूम कर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की खूबसूरती का आनंद उठा रहे कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी सोमवार को लेह में विश्व की सबसे उंची मोटरेबल सड़कों में से एक खारदुंग ला पहुंचे। अपने लद्दाख दौरे को लेकर खासे उत्साहित राहुल गांधी ने खारदुंग ला में 17,583 फीट की उंचाई पर बाइकर्स के साथ फोटो खिंचवाने के साथ वहां पर स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

सहयोगियों के साथ खारदुंग ला पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी


राहुल गांधी रविवार को पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील (Pangong Lake) के पास अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाने के बाद नुब्रा के लिए रवाना हो गए थे। रात को वह हुंदर में रुके थे। सोमवार को वह नुब्रा (Nubra Valley) से अपने सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिलों पर खारदुंग ला (Khardung La) पहुंचे। ऐसे में उन्होंने पैंगोंग झील से नुब्रा के हुंदर होते हुए खारदुंग ला पहुंचने के लिए 260 किलोमीटर बाइक चलाई।

स्थानीय लोगों से की खुलकर बातचीत


राहुल गांधी ने हुंदर में स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत के दौरान उनकी दिक्क्तों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह सोमवार सुबह हुंदर से खारदुंग ला के लिए रवाना हो गए। लद्दाख कांग्रेस प्रवक्ता सेरिंग नामग्याल ने जागरण को बताया कि सोमवार शाम को खारदुंग ला से लेह पहुंचे राहुल गांधी मंगलवार को मोटरसाइकिल पर लेह के लामायूरू जाएंगे। इसके बाद वह बुधवार को कारगिल के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल बोले- चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया
राहुल गांधी ने 20 अगस्त को लद्दाख में चीनी घुसपैठ का दावा किया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि एक इंच भी जमीन नहीं गई। यहां के लोगों ने मुझे बताया कि लद्दाख में घुसकर चीन ने उनकी जमीन छीन ली।

24 अगस्त को कारगिल में करेंगे बैठक
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी लद्दाख के निजी दौरे पर आए हैं। इस दौरान वह लद्दाख के युवाओं व लोगों के साथ मिल रहे हैं। इसी बीच लेह के बाद अपने कारगिल दौरे के दौरान राहुल गांधी 24 अगस्त को क्षेत्र के युवाओं के साथ बैठक करेंगे। कारगिल में हिल काउंसिल चुनाव की तैयारियों के बीच कारगिल पहुंच रहे राहुल गांधी 25 अगस्त को कारगिल हिल काउंसिल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक करने के बाद वह मोटरसाइकिल पर कारगिल से कश्मीर के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी पर पटलवार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस ने हिंदी-चीनी भाई-भाई का माला जपकर भारत माता की धरती से 45 हजार स्क्वायर किमी चीन को दे दिया। उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

उधर, रविशंकर प्रसाद ने कहा- कुछ भी करो, लेकिन भारत के सुरक्षाबलों का मनोबल गिराने की कोशिश क्यों करते हो? कांग्रेस बालाकोट और उरी हमलों का सबूत मांगती है, हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं। आज राहुल गांधी लद्दाख के बारे में बात कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 1962 के युद्ध से पहले और बाद में चीन ने भारत की कितनी जमीन पर कब्जा किया था।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button