देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों की रखी आधारशिला

दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है. वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान विभिन्न मंत्रीगण व सांसद अपने – अपने क्षेत्रों रेलवे स्टेशनों पर उपस्थित रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृत काल के प्रारंभ में नई ऊर्जा, प्ररेणा का संकल्प लिए विकसित हो रहा है. आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है. भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा.

उत्तर प्रदेश व राजस्थान के 55-55 रेलवे स्टेशनों का विकास होने जा रहा है – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे देश के सभी राज्यों को लाभ मिलेगा. उत्तर प्रदेश में करीब 4500 करोड़ रुपए के खर्च से 55 अमृत स्टेशनो को विकिसत किया जाएगा. राजस्थान के भी 55 रेलवे स्टेशन अमृत रेलवे स्टेशन में बनेंगे. मैं रेल मंत्रालय की सराहना करता हूं और देशवासियों को बधाई देता हू.

भारत में तेजी से हो रहा रेलवे का विकास – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधान मंत्री ने कहा कि रेलवे में जितना काम हुआ है, वह हर किसी को प्रसंन्न तो किसी को हैरान करता है. दुनिया में दक्षिण अफ्रीफा, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उससे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन 9 वर्षों में बिछाए गए हैं. साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक हैं उससे अधिक रेल ट्रैक भारत में अकेले पिछले साल बनाए हैं.

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे द्वारा किए गए कार्यों का लालकिले से करेंगे जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेलवे में जिस तरह से काम हुआ है, किसी भी प्रधानमंत्री का मन करेगा कि (वह) इनका जिक्र 15 अगस्त को लाल किले से करे. जब 15 अगस्त सामने है तो मन बहुत लालायित होता है कि उसी दिन इसकी चर्चा करूं. आज यह इतना विराट आयोजन हो रहा है कि देश के कोने-कोने से लोग जुड़ें हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भी विपक्ष का एक धड़ा पूराने धरे पर चल रहा है. वह आज भी ना खुद कुछ करेंगे ना करने देंगे. सरकार ने संसद की नई इमारत बनवाई, कर्तव्य पथ का विकास किया लेकिन विपक्ष ने इसका भी विरोध किया. हमने वॉर मेमोरियल बनाया उसका भी विपक्ष ने विरोध किया. सरदार वल्लभ भाई के मुर्ती को लेकर विरोध किया. इनका (विपक्ष) एक भी नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर नहीं गया.

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button