नई दिल्लीव्यापार

Petrol Diesel Price : इजराइल-हमास युद्ध के चलते तेल की कीमतों में लगी आग, जानिए इजरायल-हमास युद्ध से क्या पड़ेगा प्रभाव

नई दिल्ली – Petrol Diesel Price: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग में कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इजराइल-हमास युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट करीब 86 डॉलर तक पहुंच गया है वहीं, ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। हालांकि, इसके बाद भी भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आपको बताते चलें, पिछले 511 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

IOCL वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज भी स्थिर है। आपको बताते चलें, पिछले 500 से ज्यादा दिन से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.37 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

गौरतलब है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बीते कई दिनों से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल का रेट हर राज्य में अलग-अलग होता है क्योंकि हर राज्य की सरकार पेट्रोल-डीजल पर अपना टैक्स लगाती है।

SMS से जानें अपने शहर का भाव

अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करें।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button