नई दिल्ली

Petrol Diesel latest Price Today : पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में हुआ सस्ता, जाने आज का रेट

नई दिल्ली – Petrol Diesel Price Today : देश भर में आज यानी 28 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। जिसके मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। वहीं, कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े है। जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है।

ऐसे में आप तेल भरवाने के लिए घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज देश भर में पेट्रोल-डीजल किस रेट पर बिक रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम 14 पैसे घटकर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे घटकर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा यूपी में पेट्रोल की कीमत 3 पैसे घटकर 94.49 रुपये प्रति लीटर  और डीजल की कीमत 4 पैसे घटकर 87.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वैट की वजह से कीमत में होता है बदलाव

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा तेल की कीमत रोजाना जारी की जाती है। तेल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होता है। हालांकि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स के कारण कई शहरों में इसकी कीमत में कुछ पैसे का बदलाव देखने को मिला है।

SMS के जरिये जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button