
लखनऊ – UPPSC PCS Main Exam Admit Card 2023 : उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से पीसीएस मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यूपीपीएससी ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विस मेंस एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जारी किए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। यूपीपीएससी पीसीएस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, लिंग और एंटर वैरीफिकेशन कोड एंटर करना होगा। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

यूपीपीएससी पीसीएस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक खोलें। लिंक ऊपर दिया गया है। अब आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब अपना एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
26 सितंबर से शुरू होगी मेंस की परीक्षा

यूपीपीएससी पीसीएस मेंस परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2023 से शुरू होगा। यह एग्जाम 29 सितंबर, 2023 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमे दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें और फिर उसके अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे।




