देशअजब-गजबअपराध व घटनाक्राइम

नकली दवा खिलाकर महिला को दे दी किडनी की बीमारी, फर्जी डॉक्टरों से बच कर रहे

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने गंजम जिले के देंगौस्टा में एक फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक झोलाछाप बिना किसी मेडिकल क्वालिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन के एलोपैथिक मेडिसिन की क्लिनिक चला रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुभ्रजीत पांडा के रूप में हुई है।

पांडा पिछले एक साल से गंजम जिले के देंगौस्टा और कटक शहर के रानीहाट इलाके में बेस्ट पॉली क्लिनिक नाम से क्लिनिक चला रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी मरीजों का इलाज करने और दवाएं लिखने के लिए एमआर की मदद लेता था।

फर्जी दवा से हुई किडनी की बीमारी
फर्जी डॉक्टर की दवा (मेडिसिन) खाने के बाद एक महिला को किडनी की बीमारी हो गई और उसे भुवनेश्वर में डायलिसिस कराना पड़ा। इस घटना के बाद मरीज के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने देंगौस्टा स्थित पांडा के क्लिनिक में जांच की तो पता चला कि उसके सभी मेडिकल सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज फर्जी थे।

बरहामपुर एसपी सरवना विवेक एम. के मुताबिक, ‘हमने पाया कि उनका जर्मनी से एमबीबीएस सर्टिफिकेट स्पेशलाइजेशन, ऑर्थोपेडिक सर्टिफिकेट और कुछ फेलोशिप दस्तावेज फर्जी हैं। हमने आरोपी को उसके क्लिनिक में रंगे हाथ पकड़ लिया।’

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button