इतिहासटेक्नोलॉजी

Nirmala Sitharaman in B20 Summit: …जब व‍ित्‍त मंत्री ने कहा, मैं चीन की बजाय भारत की कहानी सुनाना पसंद करूंगी, जाने क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली ; B20 Summit: वित्त मंत्री ने कहा भारत आर्थिक सुधारों की रफ्तार तेज करने में सफल रहा है। इसकी वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून अवधि में अच्छी रहनी चाहिए। वही एक कार्यक्रम के दौरान कहा क‍ि वह चीन की बात करने की जगह ‘भारत की कहानी सुनाना पसंद करेंगी.’ उन्होंने द‍िल्‍ली में आयोज‍ित बी-20 सम्मेलन (B-20 Summit) के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा यहां युवा आगे बढ़ने और खुद को साबित करने के लिए उत्साहित हैं। इसलिए, हमें भारत की ताकत के बारे में बोलना चाहिए, न कि किसी और की पीड़ा के लिए।

जी-20 से पहले बी20 सम्मेलन का आयोजन…

अगले महीने होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले बी20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ”मैं भारत की मौजूदा ताकत को पेश कर रही हूं। विशेष रूप से युवा आबादी के साथ, जो एक अच्छी अंग्रेजी बोलने वाली आबादी है।” मंत्री ने अपने संबोधन में बुनियादी ढांचे के विकास, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और जलवायु मुद्दों के समाधान को लेकर सरकार के उपायों के बारे में बात की।

भारत की ताकत के बारे में बोलना चाहिए…

व‍ित्‍त मंत्री ने कहा, ‘लेक‍िन मैं भारत की कहानी बताना चाहूंगा.’ वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं चीन में होने वाले घटनाक्रम पर नजर रखूंगी, लेकिन मेरा ध्यान भारत के वर्तमान समय, मौजूद अवसरों, कौशल और कार्य संस्कृति पर अधिक है. यहां युवा आगे बढ़ने और खुद को साबित करने के लिए उत्साहित हैं. इसलिए, हमें भारत की ताकत के बारे में बोलना चाहिए, न कि किसी और की पीड़ा के लिए।

ब्रिटेन के साथ एफटीए पूरा होने के बेहद करीब…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) संपन्न होने के बेहद करीब है जबकि कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत कई देशों के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री की अगुवाई में नौ साल में तेज आर्थिक सुधार…

सीतारमण ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के पिछले 9 साल के कार्यकाल में तेज आर्थिक सुधार हुए हैं। सुधारों का दौर अब भी जारी है, जिसके दम पर भारत उच्च और टिकाऊ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, सरकार का ध्यान आत्मनिर्भर भारत पर है, लेकिन जरूरी चीजों के आयात पर रोक नहीं लगाई जाएगी।

स‍ितंबर में होगा जी-20 शिखर सम्मेलन
आपको बता दें स‍ितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) से पहले बी20 सम्मेलन (B-20 Summit) का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत की मौजूदा ताकत को पेश कर रही हूं। विशेष रूप से युवा आबादी के साथ, जो एक अच्छी अंग्रेजी बोलने वाली आबादी है।’ मंत्री ने अपने संबोधन में बुनियादी ढांचे के विकास, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और जलवायु मुद्दों के समाधान को लेकर सरकार के उपायों के बारे में बात की।

वित्त मंत्री निर्मला ने कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की जल्द ही घोषणा होने की उम्‍मीद है। वित्त मंत्री ने बी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत लगातार अलग-अलग देशों के संपर्क में है। यूरोपीय एफटीए (EFTA) भी पाइपलाइन में है। ईएफटीए में लिकटेंस्टीन, नॉर्वे, आइसलैंड और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। सीतारमण ने कहा, ‘हमें अपनी सप्‍लाई चेन में तेजी से विविधता लाने की जरूरत है। लचीली और कुशल आपूर्ति श्रृंखलाओं के साथ अच्छी तरह से काम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय बाजार ही हमारी वृद्धि को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, हमें होने वाले किसी भी झटके से खुद को पर्याप्त रूप से बचाने की जरूरत है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button