व्यापार

21 अगस्त को मुकेश अंबानी का जियो करेगा शेयर बाजार में धमाका

मुम्बई – दलाल स्ट्रीट के निवेशकों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। स्टॉक एक्सचेंज ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयरों में सोमवार से ट्रेडिंग शुरू होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से डिमर्जर के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर (Jio Financial Services Share) को एनएसई और बीएसई ने अपने निफ्टी50 और सेंसेक्स जैसे प्रमुख सूचकांकों में शामिल किया था। डिमर्जर के बाद RIL के शेयरों में स्थिरता सुनिश्चित करने और उतार-चढ़ाव में कमी लाने के लिए मुख्य रूप से ऐसा किया गया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से हाल ही में डीमर्ज हुए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज से बड़ा अपडेट सामने आया है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो 21 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही इसकी तारीख की घोषणा कर दी गई है। लाखों निवेशक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अभी हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को डीमर्ज कर एक अलग एंटिटी बनाई गई थी।

इससे पहले अभी पिछले हफ्ते ही जिन निवेशकों के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर थे। उनके खाते में जियों के मुफ्त शेयर आने शुरु हो गए थे। दरअसल कंपनी ने अपने निवेशकों को तोहफा देते हुए यह घोषणा की थी कि जिस निवेशक के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के जितने शेयर होंगे। उसे उतने ही जियो के शेयर मुफ्त दिए जाएंगे। मतलब आपके पास अगर रिलायंस इंडस्ट्री के 100 शेयर थे तो आपको मुफ्त में जियो के 100 शेयर मिले होंगे।

बीएसई ने जियो फाइनेंशियल को लेकर जारी किया नोटिस
बीएसई पर एक नोटिस में कहा गया है कि एक्सचेंज के ट्रेडिंग मेंबर्स को सूचित किया जाता है कि सोमवार, 21 अगस्त, 2023 से फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) के इक्विटी शेयरों को लिस्टिड किया जाएगा और सिक्योरिटज के ग्रुप टी की लिस्ट में एक्सचेंज पर ट्रांजेक्शन के लिए स्वीकार किया जाएगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग एफटीएसई रसेल द्वारा अपने इंडेक्सेस से स्टॉक हटाने की योजना से ठीक एक दिन पहले निर्धारित की गई है।

एफटीएसई रसेल ने क्यों की इंडेक्स से हटाने का ऐलान

एफटीएसई रसेल ने पहले कहा था कि वह 20 कारोबारी दिनों के बाद ट्रेडिंग शुरू करने में विफल रहने पर कई एफटीएसई इंडेक्सेस से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को हटा देगा। इंडेक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा शेयर किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने 20 जुलाई को शामिल किए जाने के बाद से किसी निश्चित ट्रेडिंग टेड की घोषणा नहीं की है और यह चूक 22 अगस्त से प्रभावी होगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज वर्तमान में एक डमी टिकर के तहत लिस्टिड है और शेयर में कोई ट्रेडिंग नहीं हो रही है। बीएसई नोटिस में कहा गया है कि यह शेयर 10 कारोबारी दिनों के लिए ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में रहेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button