एमपी
MP Election 2023 : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जारी की 88 प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसको मिली जगह

भोपाल – मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अगली लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट में 88 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में 69 मौजूदा विधायकों को फिर से कांग्रेस ने टिकट दिया है। इस लिस्ट में रविंद्र सिंह तोमर, अजय टंडन, सुनील शर्मा, नर्मदा प्रजापति जैसे बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस इसके पहले ही 144 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है।
वहीं लिस्ट आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमुंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।