हिमाचल प्रदेश

3 की उम्र में बनाया ऐसा रेकॉर्ड, जानकर रह जाएंगे हैरान…

Himachal News: 3 साल की उम्र में आदविकार ने ये कीर्तीमान स्थापित किया है। आदविका की माता कनिका ठाकुर और पिता अरुण ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि पर आस पास के क्षेत्रों से बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। वो अपनी बेटी की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।

3 साल की आदविका ने किया कमाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की 3 वर्षीय आदविका ठाकुर ने इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। आदविका नर्सरी कक्षा में पढ़ती हैं। उन्होंने चालीस नर्सरी राइम्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पांच मिनट में पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

अदविका ने 19 नर्सरी राइम्स अंग्रेजी और 21नर्सरी राइम्स हिंदी में प्रस्तुत की। आदविका ठाकुर अभी नर्सरी कक्षा की छात्रा है और तीन साल की हैं।


हिमाचल का नाम किया रोशन

इतनी कम आयु में इस छोटी सी बच्ची ने जिला चंबा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रेशन किया है। आदविका इस उपलब्धि पर गांव बधाली सहित जिला चंबा में खुशी की लहर है।

मानवी का रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले ये रिकॉर्ड कर्नाटक की बेटी मानवी भारती निलांकर का था। जिन्होंने मई 2023 में चौबीस नर्सरी राइम्स पांच मिनट में प्रस्तुत की थी।

आदविका की इस उपलब्धि पर दादा-दादी, नाना-नानी और माता-पिता सहित परिवार के सभी सदस्य फूले नहीं समा रहे हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button