नई दिल्ली

Loksabha Election 2024 : BJP CEC की बैठक खत्म – लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार की पहली लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ सकता है चुनाव?

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की इसको लेकर बैठक खत्म हो गई है। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में करीब 17 राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई और 155 से ज्यादा सीटों पर मुहर लगाई गई, जिसकी सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है ।

पीएम मोदी से लेकर बीजेपी अध्यक्ष बैठक में मौजूद

पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संगठन महासचिव बीएल संतोष, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी इस दौरान मौजूद थे। बैठक में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, असम, उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

सूत्रों ने संकेत दिया कि तेलंगाना से 4-5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। तीन मौजूदा सांसदों जी किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार और अरविंद धर्मपुरी को भी दोबारा टिकट मिल सकता है। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा हुई।

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि बैठक में असम के उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई, जिसमें सभी लोकसभा सीटें असम के नेताओं से भरी गईं। बीजेपी वहां 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि राज्य मंत्री रामेश्वर तेली को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में ‘400 पार’

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में ‘400 पार’ का नारा दिया है। बीजेपी का लक्ष्य अपने दम पर 370 से ज्यादा सीटें जीतने का है।

दिल्ली, बंगाल और हरियाणा में कौन होगा उम्मीदवार?

सूत्रों की मानें तो मनोज तिवारी उत्तरी पूर्वी दिल्ली, परवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली, रमेश बिधूड़ी पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं बंगाल के 8 सीटों पर हुगली से लॉटेक चटर्जी, बांकुरा सीट से सुभाष सरकार, बालुरघाट से सुकांत मजूमदार, आसनसोल से भोजपुरी गायक पवन सिंह, वर्धमान से एसएस आहलुवालिया, मेदिनीपुर से दिलीप घोष, बनगांव से शांतनु ठाकुर,कूच बिहार से निशिथ प्रमाणिक चुनाव में उतारे जा सकते हैं। वहीं हरियाणा में भी 4 सीटों पर उम्मीदवार तय माने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम से गाव इंद्रजीत सिंह, सिरसा से सुनीत दुग्गल, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धरमबीर सिंह और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुज्जर को भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है।

गुजरात, राजस्थान और यूपी में ये उम्मीदवार तय

सूत्रों ने बताया कि भाजपा की पहली लिस्ट के मुताबिक गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह, नवसारी से सीआर पाटिल, भावनगर से मनसुख मंडाविया चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि पुरुषोत्तम रुपाला किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान की 25 में से 7 सीटों पर उम्मीदवार तय माने जा रहे हैं। यहां जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत,बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, कोटा से ओम बिड़ला, चितौड़गढ़ से सीपी जोशी, चूरू से राहुल कासवान और झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं यूपी की वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, गोरखपुर से रवि किशन, बस्ती से हरीश द्विवेदी, बांसगांव से कमलेश पासवान, खीरी से अजय मिश्रा टेनी, आगरा से एसपीएस बघेल, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, मुजफ्फनगर से संजीव बालियान, अमेठी से स्मृति ईरानी, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति और कन्नौज से सुब्रत पाठक चुनाव लड़ सकते हैं।  

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button