टेक्नोलॉजीदेश

भारत के कल्याणी ग्रुप ने देश की सुरक्षा के लिए बढ़ाया कदम, स्वदेशी प्लेटफॉर्म पर किया आर्टिलरी गन विकसित

नई दिल्ली – Kalyani Group : भारत में आर्टिलरी गन बनाने के लिए स्वदेशी प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। इसके लिए भारतीय कंपनी कल्याणी ग्रुप ने अपना कदम बढ़ाया है। कंपनी आर्टिलरी सिस्टम, संरक्षित वाहन, गोला-बारूद, एयर डिफेंस सॉल्यूशन, स्मॉल आर्म्स, मरीन एंड डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नॉलॉजी जैसे उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी उत्पादों के विकास पर केंद्रित अत्याधुनिक विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स सुविधाएं विकसित करने के लिए बड़े प्रयास कर रही है।

आर्टिलरी गन तैयार कर रहा कल्याणी ग्रुप

एम-फोर खास तौर पर हाई एल्टीट्यूड वाले प्रोडक्ट विकसित कर रहा है। इसमें  DRDO की साझेदारी से विकसित एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन (एटीएजीएस) एवं 155 मिलीमीटर आर्टिलरी गन- गरुड़ आदि भी शामिल है। इनमें कई सारी हमारी सबसे मॉर्डन कैटेगरी की आर्टिलरी गन हैं। कल्याणी ग्रुप ने आठ नए प्लेटफॉर्म विकसित किए है। जिनमें से दो पहले से ही एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं।

कंपनी डिफेंस टेक्नॉलॉजी में ला रही क्रांति

कल्याणी ग्रुप कंपनी द्वारा की गई ये पहल धीरे-धीरे डिफेंस टेक्नॉलॉजी में क्रांति ला रहा है। इसके साथ ही यह हमारे सशस्त्र बलों के लिए स्वदेशी उत्पादों की डाइवर्स रेंज ऑफर कर रहा है। भारतीय सेना ने ज्यादा प्लेटफार्मों के लिए प्रस्तावों का अनुरोध किया है। जिसे कल्याणी ग्रुप उन्हें शामिल करने के लिए तैयार है। इसके अलावा ऐसे व्हीकल्स की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा है, जो कि जमीन, हवा और पानी तीनों क्षेत्रों में कारगर हैं।

भारत फोर्ज कल्याणी समूह की पहली कंपनी

कल्याणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज भारतीय रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने एवं ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का नेतृत्व करने की इच्छा रखती है। भारत फोर्ज कल्याणी ग्रुप की पहली कंपनी है। जिसकी स्थापना 19 जून 1961 को की गई थी। यह ऑटोमोटिव घटकों के साथ-साथ एयरोस्पेस, रेलवे, समुद्री एवं पारंपरिक तथा गैर-पारंपरिक ऊर्जा जैसे उद्योगों के लिए घटकों का निर्माण करती है। भारत फोर्ज कल्याणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इसके साथ ही इसकी कई सहायक कंपनियां भी हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button