खेल

Ind vs SL: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए रोहित शर्मा ने टीम में क्या किए है बदलाव

Ind Vs SL: एशिया कप 2023 के सुपर चार मुकाबले (Asia Cup 2023 Super 4 Matches) में चौथा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। वहीं, भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सुपर-4 राउंड मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग-11
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, डुनिथ वेललेज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

टॉस जीतकर क्या बोले रोहित शर्मा

टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। सभी खिलाड़ी फ्रेश है क्योंकि इन दो मैच से पहले हमें पांच दिन का आराम मिला है। हमने पिछले मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की और अच्छी गेंदबाजी से टोटल को डिफेंड भी किया लेकिन, आज ये नया गेम है। पिच अलग दिख रही है। पिच सूखी है और इसमें घास नहीं है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल टीम में आए हैं, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलेगी। साथ ही हमारे पास तीन क्वालिटी फास्ट बॉलर भी हैं।

बल्लेबाजों की मदद करती है कोलंबो की पिच

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है। पिछले मैच में इसी मैदान पर भारत ने 356 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, आज की पिच अलग है। पिच में घास है। मैथ्यू हेडन के मुताबिक पिच में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। ऐसे में टॉस का ज्यादा महत्व नहीं होगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button