इतिहास

History of 10 November : जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – History Of 10 November : इतिहास की नजर से देखें तो हर दिन खास होता है। हर दिन बहुत सी ऐसी महत्वपूर्ण  घटनाएं घटित होती है जो इतिहास का अहम हिस्सा बन जाती है। आज का दिन यानि 10 नवंबर भी काफी खास है ? नजर डालते हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को घटित होने वाली कुछ महत्वपूर्ण  घटनाओं पर

10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

  • गोटलिएब डेमलेर ने 1885 में दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
  • रोमानिया में 1940 को आए भूकंप में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए तथा 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए।
  • अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को 1950 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
  • राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1951 में प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
  • अमेरिका में 1951 को डायरेक्ट डायलिंग फोन सेवा प्रारम्भ हुई।
  • बिल गेट्स ने 1983 में विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
  • जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य 1989 में शुरू।
  • पुलिस ने 1994 में श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
  • न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन 1995 में प्रारम्भ।
  • नाइजीरिया में पर्यावरण कार्यकर्ता-नाट्यकार केन सारो वीवा के साथ आठ लोगों को 1995 में सरकार ने फांसी दी।
  • वर्ल्ड कॉम और एमसीआई कम्युनिकेशन ने 37 बिलियन में विलय की घोषणा 1997 में की। यह उस वक्त तक अमेरिका का सबसे बड़ा विलय था।
  • चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद 1997 में समाप्त।
  • गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य 2000 में प्रारम्भ।
  • भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
  • आस्ट्रेलिया ने 2002 में इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
  • झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर 2004 में घोषित।
  • चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने 2005 में तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
  • कोलम्बो में 2006 को श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
  •  एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने 2007 में ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
  • भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने 2008 में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • भारत ने 2008 में आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
  • सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने 2008 में अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
  • नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा 2008 में की।

10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति –

  • ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म 1483 में हुआ।
  • मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म 1750 में हुआ।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म 1848 में हुआ
  • अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म 1909 में हुआ।
  • राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म 1920 में हुआ।
10 नवंबर को हुए निधन –
  • अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक इबने अरबी का निधन 1240 में हुआ।
  • भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का निधन 1908 में हुआ।
  • हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन 1931 में हुआ
  • फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का 1970 में देहांत हुआ।
  • भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन 1995 में हुआ।
  • राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन 2013 में हुआ।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button