
नई दिल्ली – Loksabha Election 2024 : पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने राजनीति से सन्यास लेने का एलान किया है। यानी कि वो अब इस बार का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेगी। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है।
अपने सोशल मीडिया अकॉउंट X पर कर दी अपील
उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, मैंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे लोगों की सेवा करने का मौका दिया। जय हिंद।
जेपी नड्डा से खुद की बात
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि गौतम गंभीर का टिकट कट सकता है, लेकिन शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने खुद राजनीति छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी बात हुई और उन्होंने खुद कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
पूर्वी दिल्ली सीट से हैं सांसद
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं चुनाव के बाद गौतम गंभीर ने इस सीट पर जीत भी दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3 लाख 91 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। ये भी बता दें कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के तहत गांधी नगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर, शाहदरा, पटपड़गंज, लक्ष्मीनगर, कोंडली, त्रिलोकपुरी, ओखला और जंगपुरा जैसे विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं।
वे मार्च 2019 में भाजपा से जुड़े थे
गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने उनके राजनीति का दामन थामने के कयास लगने लगे थे और वो 22 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया था।
2019 में पहली बार बने थे सांसद
गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे। उन्होंने आप की उम्मीदवार आतिशी मर्लेना और कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 391222 वोटों से हराया। गंभीर को सात लाख के करीब वोट मिले, जबकि नंबर दो पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को 3 लाख के करीब मत हासिल हुए थे। वहीं, आप उम्मीदवार आतिशी को 2 लाख से ज्यादा वोटों के साथ संतोष करना पड़ा था।