देशयूपी

चुनाव आयोग अब सभी चुनावों के लिए एक करेगी मतदाता सूची

नई दिल्ली – Election Commission : नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया हैं।
चुनाव के नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग ने कहा हैं कि सभी चुनावों की मतदाता सूची अब एक की जाएगी। लोकसभा,नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची भी एक होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इसकी पहल की शुरुआत लखनऊ से होगी। एक मतदाता सूची जारी करने के लिए एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। बाराबंकी से लोकसभा की मतदाता सूची का काम जारी है। मतदाता सूची को जोड़ने का काम शुरू भी किया गया था। व्यवहारिक दिक्कतों के चलते मतदाता सूची अभी एक नहीं हो पाई है। बीते निकाय चुनाव के दौरान प्रदेश के कई जिलों से कई योग्य मतदाताओं के सूची में नाम न होने की खबर सामने आई थी।
और कई राजनीतिक पार्टियां इसके लिए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रही हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button