Diwali 2023 : दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए ये 4 मुहूर्त हैं शुभ, जानिए विधि और खास मंत्र

नई दिल्ली – Diwali 2023 : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये दिन आज यानी 12 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश (Lakshmi Pujan) की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन जो भी लक्ष्मी माता से धन-संपन्नता का वरदान पाना चाहता है, उसकी प्रार्थना जरूर पूरी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली पर पूजा (Diwali Muhurat) के लिए चार बड़े शुभ मुहूर्त हैं। तो चलिए जानते हैं –
लक्ष्मी पूजन का महत्व (Lakshmi Puja Mahatva)
दिवाली पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सर्वप्रथम माना गया है, इसलिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले उनकी पूजा जरूर की जाती है। वहीं, ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए दिवाली पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त (Lakshmi Puja Shubh Muhurat)
सबसे पहला मुहूर्त- सुबह 09:17 से दोपहर 12:03 बजे तक.
दूसरा मुहूर्त- दोपहर 01:24 से 02:45 बजे तक.
तीसरा मुहूर्त- शाम 04:06 से 07:06 बजे तक.
चौथा शुभ मुहूर्त- शाम 07:35 बजे से रात 12:07 बजे तक
पूजा करते समय इन मन्त्रो का करें जाप (Diwali Puja Mantra)
- ओम ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः
- ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:
- ओम श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ओम
- गजाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।
उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।।
लक्ष्मी पूजा की विधि (Lakshmi Puja Vidhi)
- सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर घर के मंदिर को साफ करें।
- लक्ष्मी पूजा के लिए सारी सामग्री एकत्रित कर लें।
- शाम के समय एक लकड़ी के तख्ते पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की प्रतिमा रखें।
- 21 मिट्टी के दीपकों से घर को रोशन कर दें।
- मां को 11 कमल के फूल, पान, सुपारी, इलाइची, लौंग चढ़ाएं।
- लक्ष्मी मां को आप मिठाइयां, खीर, खील, बताशे भी चढ़ाएं।
- भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी को तिलक लगाएं।
- अंत में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आरती करें।
( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )




