धर्म व ज्योतिष

Dev Diwali 2023 : देव दिवाली पर शुभ मुहूर्त पर जलाएं दीप, जानें घर की दरिद्रता दूर करने के उपाय?

नई दिल्ली – Dev Diwali 2023 : कार्तिक महीने की अमावस्या पर दिवाली का त्योहार मनाया गया था। वहीं अब 15 दिन बाद आज (27 नवंबर) को कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देवता दिवाली मनाई जा रही है। ये एक ऐसा दिन होता है, जिसमें देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सभी देवता सवर्ग से पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए नदियों के तटों पर दीपों का जलाया जाता है। लेकिन इस दौरान आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते है उसके बारे में…

देव दिवाली का शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत-  26 नवंबर, दोपहर 3.53 मिनट 
कब मनाई जाएगी देव दिवाली- 27 नवंबर 2023
देव दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त- 27 नवंबर, शाम 05:08 बजे से शाम 07:47 बजे तक

देव दिवाली पर ना करें ये गलती

  • चमड़े की बनी चीजों को दान नहीं करना चाहिए।
  • जुआ और ताश जैसे खेल नहीं खेलने चाहिए।
  • शराब को हाथ ना लगाए और मांसाहार खाने से दूर रहें।
  • घरों में भी पूरी रात दिया जलता रहना चाहिए। 
  • पूजा के स्थान को रात भर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • घर में क्लेश करने से बचें और प्यार से रहे।
  • घर को गंदा ना करें और साफ-सफाई कर सजावट जरूर करें।
  • साफ सफाई करने से पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है।
  • लक्ष्मी जी की आरती कर रहे हैं तो ताली ना बजाएं।
  • इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदी के तट पर जाकर दीप जलाएं।
  • एक साथ भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।

( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button