Delhi News : ISIS पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा ! 3 लाख का इनामी आतंकी शाहनवाज गिरफ्तार

नई दिल्ली – Delhi Terrorist Shahnawaz : देश की राजधानी दिल्ली से ISIS के संदिग्ध आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया गया है। इसका नाम दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल NIA के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। गिरफ्तार आतंकी पर NIA ने 3 लाख रुपए का इनाम भी रखा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी शाहनवाज को गिरफ्तारी कर यह कामयाबी हासिल की है।
पुणे ISIS केस का वॉन्टेड शैफी उज्जमा की गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज पुणे ISIS केस में वॉन्टेड था। जो दिल्ली का ही रहने वाला है और पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार होने के बाद यह दिल्ली में छिपकर रह रहा था। दिल्ली पुलिस ने इन लोगों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आगे विधिवत कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच कर रही है।
स्पेशल सेल NIA ने 3 लाख रुपए का रखा था इनाम
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल NIA के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शफी उज्जमा को 4 साथियों के साथ साउथ ईस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार 1 अक्टूबर को बताया कि राजधानी से ISIS मॉड्यूल के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा के रूप में की गई है।
शाहनवाज कर रहा था दिल्ली में किसी बड़े हमले की साजिश
पुलिस का कहना है कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का ही रहने वाला है। वह पुणे ISIS के केस में वॉन्टेड था। जो पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में अपना ठिकाना बनाकर रह रहा था। वह यहां स्लीपर सेल की भर्ती में लगा हुआ था। फिलहाल दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शाहनवाज से पूछताछ के बाद 3-4 और लोगों को पकड़ा गया है। कहा जा रहा है कि शाहनवाज दिल्ली में किसी बड़े हमले की साजिश करने की सोंच रहे थे।



