खेल

Cricket in Olympics : 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की धूम, IOC बोर्ड ने दी मंजूरी

नई दिल्ली – Cricket in Olympics : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 14 अक्टूबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) के 141वें सत्र का उद्घाटन करने जा रहे है। आज शाम 6 बजे से कार्यक्रम होगा। यह सत्र इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सदस्यों की एक अहम बैठक के रूप में कार्य करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि ओलिंपिक गेम्स के फ्यूचर के संबंध में अहम निर्णय IOC सत्र में ही लिए जाते हैं। भारत 40 वर्षों के अंतराल के बाद IOC सत्र की मेजबानी कर रहा है।

भारत में आयोजित 141वां वैश्विक सहयोग

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से एक बयान में कहा गया है कि भारत में आयोजित होने वाला 141वां वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने, खेलों के जरिए उत्सव और ओलंपिक के आदर्शों को आगे बढ़ाने के प्रति देश के समर्पण का प्रतीक है। इसमें कहा गया  कि यह खेल से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत और नॉलेज शेयर करने का मौका देता है।

प्रस्ताव को किया स्वीकार 

कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाख और IOC के अन्य सदस्यों के साथ-साथ भारतीय खेल जगत के दिग्गज, भारतीय ओलिंपिक संघ सहित विभिन्न खेल महासंघों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें के इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट को भी शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। वहीं IOC ने शुक्रवार यानी 13 अक्टूबर को मुंबई में अपनी एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया है।

भारतीय खेल में ऐतिहासिक क्षण

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुंबई सत्र भारतीय खेल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। IOC के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा- अधिकारियों ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक आयोजकों के क्रिकेट को पांच नए खेलों में से एक में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इससे खेलों के आयोजन, विश्व स्तरीय ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट नर्चरिंग और लाखों भारतीय खिलाड़ियों के जीवन को समृद्ध बनाने के कई अवसर खुलेंगे।

 फिलहाल सभी नए खेलों को 2028 खेलों में शामिल करने से पहले IOC सदस्य वोटिंग करेंगे, फिर जो 14 से 16 अक्टूबर तक मुंबई में होगी। उन्हीं 5 खेलों में सॉफ्टबॉल/बेसबॉल, स्क्वैश,फ्लैग फुटबॉल और इसके अलावा लैक्रोस के साथ क्रिकेट के T-20 फॉर्मेट को चुना गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button