कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा 2.0 दूसरे चरण की शुरुआत,राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक करेंगे पदयात्रा

दिल्ली – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर निकालेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक भारत जोड़ो पद यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से विभिन्न राज्यों में पैदल चलते हुए पूर्वोत्तर राज्य मेघायल तक निकालेंगे भारत जोड़ो पद यात्रा। इसके साथ ही महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई पूरे राज्य में भारत जोड़ो पद यात्रा निकालेंगे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नई पदयात्रा
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक एक नई भारत जोड़ो पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता और कार्यकर्ता महाराष्ट्र में भारत जोड़ो पद यात्रा निकालेंगे।
महाराष्ट्र में कांग्रेस की होगी पैदल भारत जोड़ो पद यात्रा मार्च
नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बातचीत करने और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार व महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी निकाली जाएगी।
कब निकलेगी सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा?
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी के अगले भारत जोड़ो पद यात्रा की तारीखें नहीं बताई। उन्होंने कहा कि इसका कार्यक्रम घोषित करते ही बता दिया जाएगा। पटोले ने कहा कि वह खुद पूर्वी विदर्भ में भारत जोड़ो पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसमें वर्धा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिले शामिल हैं।
सितंबर में सांसद राहुल गाँधी ने निकाली थी भारत जोड़ो पद यात्रा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में अपनी भारत जोड़ो पद यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस भारत जोड़ो पद यात्रा का अंत जनवरी में हुआ था।