
बसपा प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब और हरियाणा में क्षेत्रिय दलों के साथ कुछ शर्तों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BSP अकेले ही मैदान में उतरेगी। इसके साथ साथ ही मायावती ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव अपनी दम पर लड़ेगी।
NDA और I.N.D.I.A दोनों के साथ हम नहीं
मायावती ने कहा, “NDA और I.N.D.I.A दोनों के साथ हम नहीं हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। मायावती ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा। कहा कि गठबंधन की राजनीति कांग्रेस करती है। उनका जातिवादी दलों के साथ गठबंधन है। वहीं, BJP की बातें-दावे खोखले हैं। कांग्रेस सत्ता में आने के लिए गठबंधन कर रही है। हम ऐसा नहीं कर सकते हैं।
बसपा भी किसी से पीछे नहीं
मायावती ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं। NDA और विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की बैठकों का दौर चल रहा है। एक तरफ NDA अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की दलीलें दे रहा है। दूसरी तरफ, विपक्ष गठबंधन सत्ताधारी को मात देने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसमें बसपा भी पीछे नहीं है।
कांग्रेस पार्टी, अपने जैसी जातिवादी और पूंजीवादी सोच रखने वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करके फिर से सत्ता में आने की सोच रही है। सभी विपक्षी दलों की सोच एक जैसी है, यही कारण है कि BSP ने इनसे दूरी बनाई है।