Bihar Police Exam Date 2023: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का एडमिट कार्ड जारी,जानिए कब होगी परीक्षा?

बिहारः Bihar Police Exam Date 2023: काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल अभ्यर्थियों के इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। CSBC (केंद्रीय चयन पर्षद) ने बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख भी सामने आ चुकी है। बिहार सैन्य पुलिस, बिहार पुलिस और बिहार सरकार की अन्य इकाइयों में कॉन्स्टेबल की 21 हज़ार 391 पदों पर भर्ती होने वाली है।
ऑनलाइन प्राप्त होगा प्रवेश पत्र
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी 11 सितंबर को जारी कर दिया गया है. बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा, इसे केंद्रीय चयन पर्षद (Central Selection Board of Constables) की अधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in से ही डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा एक फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंद लाइसेंस ले जाना होगा।
बिहार पुलिस परीक्षा की तारीख
इसके लिए लिखित परीक्षा की तारीख तय हो चुकी है. बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर, 15 अक्टूबर 2023 को लिखित परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
ऑफलाइन होगी परीक्षा
केंद्रीय चयन पर्षद ने विज्ञापन जारी कर बताया कि बिहार पुलिस की लिखित भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को उनके क्रमांक के हिसाब से शीट दी जाएगी। ओएमआर शीट की सैंपल भी जारी की गई है, इस पर अभ्यर्थी पहले से ही अभ्यास कर सकते हैं।




