बिहार

Bihar Araria News: भगवान के नाम पर होटल, अंदर चल रहा था देहव्‍यापार; 9 महिला-पुरुष गिरफ्तार

Araria Bihar News: बिहार नेपाल बॉर्डर स्थित अररिया के शहर के बस स्टैंड के समीप फारबिसगंज रोड पर एनएन- 57 पर स्थित होटल शिवलोक सेवाश्रम में देह व्यापार की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने पुलिस बलों के साथ अपराह्न पांच बजे के करीब होटल में छापेमरी की।

इस दौरान एक दलाल सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक दलाल सहित पांच पुरुष एवं चार महिलाएं शामिल हैं। सभी पुरुष एवं महिला को अलग-अलग कमरों से गिरफ्तार किया गया।।

आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद

होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। सभी को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। छापेमारी के दौरान होटल में पुलिस को न तो संचालक और न ही मैनेजर मिला।

होटल में पुुलिस के द्वारा छापेमारी की सूचना फैलते ही आस पास के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस गाड़ी को देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई।

गिरफ्तार पुरुषों में दलाल पलासी निवासी वरूण कुमार मंडल के अलावा महलगांव का सैफ खान, गैयारी का मो मुन्ना, बेगूसराय का अजीत कुमार और जोकीहाट का दीपक कुमार यादव शामिल हैं। छापेमारी में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल शामिल थे।

नगर थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि होटल शिवलोक सेवाश्रम में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, जिसके आलोक में पांच बजे के करीब एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

छापेमारी में एक दलाल वरूण कुमार मंडल सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पांच पुरुष और चार महिला हैं। सभी को अलग-अलग कमरों से गिरफ्तार किया गया। सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां से सभी को जेल भेजा जाएगा। वहीं, होटल को भी सील किया जाएगा।

छापेमरी के दौरान होटल का संचालक राजेश चंद्र झा उर्फ राजू झा मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी होटल शिवलोक में देह व्यापार को लेकर सात जून को छापेमारी हुई थी, जिसमें एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button