देशनई दिल्ली

Bank Fraud Case : जेट विमानन कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत,जानिए पूरा मामला?

नई दिल्ली – Bank Fraud Case : जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। केनरा बैंक में 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आर्थर रोड जेल भेजा

अदालत ने इस अनुरोध पर विचार करते हुए उन्हें आर्थर रोड जेल भेजने का फैसला लिया। हालाँकि, अदालत ने मानवीय आधार पर कुछ रियायतें दीं।कैद के दौरान, गोयल को चिकित्सा आवश्यकताओं के आधार पर घर का बना भोजन, आवश्यक दवाएं, कपड़े और यहां तक ​​कि तकिए और गद्दे का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। नरेश गोयल की कानूनी परेशानियां तब शुरू हुईं जब उन्हें 1 सितंबर, 2023 को 538 करोड़ रुपये की कथित राशि से जुड़े केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले से संबंधित आरोप में गिरफ्तार किया गया।
अदालत ने इसी के साथ गोयल को दक्षिण मुंबई की आर्थर रोड जेल भेजने का उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद 1 सितंबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गोयल को गिरफ्तार किया।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए गोयल
बता दें कि नरेश गोयल को ईडी की रिमांड खत्म होने पर विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने गोयल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, क्योंकि ईडी ने और रिमांड की मांग नहीं की थी।

अदालत ने इसी के साथ गोयल को नवी मुंबई की तलोजा जेल के बजाय भायखला की आर्थर रोड जेल भेजने का अनुरोध भी स्वीकार किया।

गोयल की पत्नी कैंसर से पीड़ित

गोयल की तरफ से क़ानूनी पैरवी करने वाली टीम ने उनकी पत्नी के स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए अदालत में आवेदन दायर किया था। उनकी पत्नी इस समय कैंसर से पीड़ित है और गोयल ने टेलीफोन के माध्यम से वाट करने की इजाजत मांगी है।

गोयल ने इसी के साथ एक आवेदन में कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने का भी जिक्र किया और अनुरोध किया कि उन्हें अपने पारिवारिक चिकित्सक से जांच कराने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने उनके अनुरोधों को सुनकर सरकारी पक्ष से जवाब मांगा है।

538 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जेट एयरवेज, नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता पर था, जो बंद हो चुकी निजी एयरलाइन जेट एयरवेज के कुछ पूर्व कंपनी अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर से जुड़ा था। सभी पर कथित तौर पर केनरा बैंक से 538 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button