आंध्र प्रदेश

Andhra Train Accident : आंध्र प्रदेश में कैसे हुआ बालासोर जैसा ट्रेन हादसा ? इस वजह से आपस में टकरा गईं 2 ट्रेनें

Andhra Pradesh Train Accident : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। विशाखापत्तनम से आ रही एक यात्री ट्रेन रविवार को विजयनगरम जिले में पटरी से उतर गई। ट्रेन रायगढ़ जा रही थी। इस रेल हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि54 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी रहा।

कैसे हुआ ये हादसा? 

एक्सीडेंट को लेकर पूर्वी तटीय रेलवे (ECOR) ने बताया है कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेन की टक्कर संभवत: मानवीय भूल के कारण ही हुई। रेलवे (Indian Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत साहू ने कहा कि, पैसेंजर स्पेशल ट्रेन द्वारा सिग्नल की ‘ओवरशूटिंग’ की गई है। इसका मतलब ये कि जब कोई ट्रेन रेड सिग्नल पर रुकने के बजाय उसे क्रॉस कर आगे बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ये किस वजह से हुआ है ये जांच करने पर ही पता चलेगा।

12 ट्रेनें हो गई रद्द

इस ट्रेन हादसे की वजह से 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 15 ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है। इसके अलावा 7 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। यात्री क्षेत्रों में ना फंसे रह जाए इसके लिए जरूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा घायलों को उपचार के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही मृतकों के परिवार और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button