देशटेक्नोलॉजीयूपीशहर व राज्य

Aaj ka Mausam: UP और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

Aaj ka Mausam: देश में मानसून का आगमन हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने यूपी-बिहार झारखंड और ओडिशा के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा आइए जानें…

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम और गोवा और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पंजाब, हरियाणा, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

इसके अतिरिक्त, अरुणाचल प्रदेश में 1 और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर 2 अगस्त को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 1 से 3 अगस्त तक बिहार के 4 जिलों किशनगंज, अररिया, सुपौल, जमुई व रोहतास में तेज बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले दो दिन भी बादल छाए रहेंगे। उमस भरी गर्मी रहेगी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button