विदेश
Trending

जापान में बोइंग 737 विमान तकनीकी खराबी के बाद हादसे से बचा, टोक्यो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

टोक्यो : जापान में एक बोइंग 737 विमान बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यह विमान चीन के शंघाई शहर से उड़ान भरकर जापान की राजधानी टोक्यो जा रहा था, जब अचानक तकनीकी खराबी आ गई और विमान तेज़ी से नीचे गिरने लगा

हालांकि, विमान के पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मुश्किल हालात में भी सुरक्षित लैंडिंग करवाई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

26 हजार फीट की ऊंचाई से शुरू हुआ गिराव

विमान जब लगभग 26,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसमें तेज़ी से नीचे गिरने की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस अचानक गिरावट ने यात्रियों को भयभीत कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, कई यात्रियों ने संदेश लिखकर अपने परिजनों के लिए अंतिम शब्द भी छोड़ दिए थे, यह मानते हुए कि शायद वे अब बच न सकें।

सुरक्षित लैंडिंग बनी राहत की सांस

हालांकि, कठिन परिस्थिति के बावजूद पायलट और चालक दल ने दृढ़ता और कुशलता से स्थिति को संभाला। विमान को धीरे-धीरे नियंत्रित करते हुए टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया

घटना में किसी भी यात्री को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन मानसिक रूप से यह अनुभव बेहद भयावह रहा।

बोइंग विमानों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर से बोइंग 737 विमानों की विश्वसनीयता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में बोइंग विमानों से जुड़ी कई तकनीकी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे वैश्विक विमानन उद्योग में चिंता की लहर है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button