भोपाल – मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक लड़की के साथ हैवानियत की हद तक क्रूरता बरतने और आंख तथा मुंह में मिर्च डालने के बाद फेवीक्विक से होंठ चिपका देने का आरोपी अयान पठान के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है। पुलिस प्रशासन उसको तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
मकान हड़पने के इरादे से रखा था साथ
आपको बता दे कि आरोपी युवक अयान पठान के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह लड़की के मकान को हड़पना चाहता था। इसीलिए वह उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ रखता था। हालांकि जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई तो वह उससे दूर होने लगी। इसी के बाद उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं।
विरोध करने पर पीड़िता के साथ क्रूरता
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने खुद बताया कि अयान जबरन उसके साथ शादी करके उसकी पैतृक संपत्ति के कागजात पर साइन कराकर उसे अपने नाम पर ट्रांसफर कराना चाहता था। युवती ने कहा कि जब मैंने इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया।
बंधक बनाकर की क्रूरता
पहले उसने लड़की को बंधक बना लिया। इसके बाद वह उसकी बुरी तरह पिटाई कर बेदम कर दिया। लड़की की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और घावों पर नमक भी लगाया। फिर मुंह में मिर्ची भरकर होठों को फेविक्विक से चिपका दिया। लड़की के साथ उसने दुष्कर्म भी किया है। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस आरोपी अयान पठान को घटनास्थल पर लेकर गई तो जिस कमरे में यातना दी गई थी उसमें फेवीक्विक तथा मारपीट में इस्तेमाल की गई बेल्ट और प्लास्टिक का पाइप मिला है। आरोपी ने छोटे से कमरे के अंदर लड़की को एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। गुना के एएसपी मानसिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया था। रेप की धाराओं में कार्रवाई की गई है।