नई दिल्ली

Arvind Kejriwal : रात में घर का खाना, सुबह जेल का ब्रेकफास्ट, जाने कैसे कट रहा तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल का समय

नई दिल्ली – Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी सोमवार से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। शराब घोटाला मामले में उन्हें 15 अप्रैल तक यहां रहना होगा। जेल में बंद केजरीवाल ने रात को घर का खाना खाया। वहीं सुबह उन्होंने जेल का ही ब्रेकफास्ट किया। जेल सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को एक मुजरिम किट दी गई है। इस किट में चप्पल, चादर के अलावा बाकी जरूरी सामान हैं।

रात को उन्होंने घर का ही खाना खाया था। सुबह उन्होंने तिहाड़ जेल का ही ब्रेकफास्ट खाया है। उन्होंने योगा भी किया है। केजरीवाल ने कुछ डिमांड नहीं की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री सुबह से बैरक में ही हैं। आपको बता दें कि केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर दो में रखा गया है।

केजरीवाल का ठिकाना जेल नंबर-2

आपको बता दे कि अरविंद केजरीवाल तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बन्द हैं। दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही ईडी ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल को 4 दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था। गौरतलब है कि कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ में बंद रहेंगे। जेल में उनसे केवल छह लोग ही मुलाकात कर सकते हैं। इनमें उनकी पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित और बेटी हर्षिता के अलावा तीन दोस्तों के नाम शामिल हैं। इनमें पहला नाम संदीप पाठक का है, इसके अलावा दूसरा नाम विभव का है। गौरतलब है कि इसके अलावा एक और दोस्त का नाम, जिसका खुलासा नहीं किया गया है।

जेल में रातभर बेचैन रहे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में पहली रात बैचेन रहे। देर रात तक उन्हें नींद नहीं आई। सूत्रों के अनुसार, 14 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी सेल में बंद केजरीवाल रात भर करवटें बदलते रहे। उन्होंने रात में टीवी नही देखी। रात में नींद नहीं आने पर सेल में रखे कुर्सी पर बैठ कर काफी देर तक कुछ सोचते रहे। इस दौरान वो कई बार पानी पीते रहे। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने रात में घर से आया खाना खाया।

तीसरी बार तिहाड़ जेल गए अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल नहीं गए हैं। वह तीसरी बार तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि इससे पहले केजरीवाल दो बार जेल आए हैं। साल 2011 में जब लोकपाल के मुद्दे को लेकर अन्ना हजारे आंदोलन कर रहे थे, तब अन्ना के साथ जेल गए थे। वहीं, मई 2014 में भाजपा नेता नितिन गडकरी की ओर से दायर मानहानि के एक मामले में दूसरी बार उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। तब केजरीवाल को जेल संख्या चार में रखा गया था।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button