नई दिल्ली

Anupam Kher Birthday Special : दिलचस्प है एक्टर अनुपम खेर का जीवन, उनके जन्मदिन पर जानें कैसे हुई थी उनके करियर की शुरुआत और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Anupam Kher Birthday : बॉलीवुड के जानेमाने दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर 7 मार्च 2024 को अपना 69वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अनुपम खेर ने बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। एक्टर अनुपम खेर के करियर की शुरूआत 1984 आई फिल्म ‘सारांश’ से हुई थी।

अनुपम खेर का जन्म और शिक्षा

आपको बता दे कि अनुपम खेर वैसे तो कश्मीरी पंडित है, लेकिन इनके पिता की  नौकरी शिमला में होने के कारण इनका जन्म भी वहीँ 7 मार्च 1955 में  हुआ था। इनके पिताजी का नाम पुष्कर खेर था, जो की वन-विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे, जबकि माँ दुलारी खेर गृहिणी थी। अनुपम का अपने माता-पिता से काफी लगाव रहा है। अनुपम की प्राम्भिक शिक्षा शिमला के ही डी.ए.वी. स्कूल से हुई। इन्होने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन किया। उसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से अनुपम ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन किया इसके अलावा इन्होने थिएटर और ड्रामा में भी ग्रेजुएशन किया है।

500 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके है काम

अनुपम खेर 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। आज अनुपम खेर बॉलीवुड के सक्सेसफुल दिग्गज एक्टर में गिने जाते हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। काफी कम लोग जानते है कि अपने ​करियर के पीक पर एक्टर फेशियल पैरालिसिस से जूझ रहे थे। अनुपम खेर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के साथ साथ काम के प्रति बेहद ईमानदार हैं। इस बात का सबूत हम फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ हैं से पता चलता है। इस फिल्म की शूंटिग के दौरान वह फेशियल पैरालिसिस से जूझ रहे थे।

बीमार होने के बावजूद किया काम

एक्टर ने बताया था कि राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की शूंटिग के समय उन्हें फेशियल पैरालिसिस हो गया था। उनका लेफ्ट साइड के फेस पर लकवा हो गया था। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। एक्टर ने कहा कि लेकिन मैंने सोचा कि अगर मैं घर बैठ गया, तो जिंदगी भर घर पर ही रह जाउंगा। इसके बाद वह सीधा ‘हम आपके हैं कौन’ की शूंटिग के सेट पर पहुंचे और सभी को अपनी बीमारी के बारे में बताया। इतना नहीं उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की।

अनुपम खेर को मिले अवार्ड्स

गौरतलब है कि फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने देश विदेश में कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है, इसके लिए उनको कई अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया है हालांकि आपको बता दे कि एक्टर अनुपम खेर ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई तरह के अवार्ड्स जीते है।

अभिनेता अनुपम खेर और विवाद

आपको बता दे कि एक्टर अनुपम खेर का विवादों से विशेष रिश्ता हैं, वो चाहे या ना चाहे उनके दिए बयानों या सोशल मीडिया पर उठाये गए मुद्दों की चर्चा अक्सर मीडिया में सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। फिर चाहे वो अमीर खान के असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर कटाक्ष करना हो या अपने विचार व्यक्त करना हो या फिर कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर खुलकर बोलना। अनुपम कभी अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उपयोग से पीछे नहीं हटते।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button