नौकरी

UPSC CSE 2024 Registration : जल्द आवेदन करें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा फॉर्म, दो दिन बाद है लास्ट डेट, जान लीजिए UPSC से जुड़ी सभी जानकारी

नई दिल्ली : UPSC CSE 2024 Registration : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 05 मार्च,2024 को सीएसई परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसलिए, जो भी कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द ही अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लें, क्योंकि अंतिम समय पर कई बार अप्लाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है।

जानें योग्यता

यूपीएससी के अनुसार, एक उम्मीदवार के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधायिका के एक अधिनियम द्वारा शामिल किसी भी विश्वविद्यालय या संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित या धारा 3 के तहत एक विश्वविद्यालय के रूप में घोषित किए गए अन्य शैक्षणिक संस्थानों से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा के लिए पात्र बनने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के तहत या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

26 मई को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 

शेड्यूल के अनुसार, सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 19 अक्टूबर, 2024 को होना है। बता दें कि परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 14 फरवरी, 2024 को रिलीज किया गया था। इसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वहीं, अब आज से दो दिन बाद यानी कि 5 मार्च, 2024 को इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस समाप्त हो जाएगा। 

इस डेट से ओपन होगी करेक्श विंडो

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फॉर्म में करेक्शन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को 6 मार्च, 2024 से 12 मार्च, 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस दौरान अगर अभ्यर्थी को लगता है कि उनके एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गड़बड़ी हो गई है तो उसे वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2024 है। आयोग यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2024 Exam Date) का आयोजन 26 मई, 2024 को करेगा।

आयुसीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति(SC)/अनुसुचित जनजाति(ST) के लिए अधिकतम आयुसीमा 37 वर्ष निर्धारित है। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या फिर नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button