Earth Receives Laser Message : पृथ्वी को अंतरिक्ष से पहली बार मिला लेजर मैसेज, 16 मिलियन KM दूर से आया संदेश, 50 सेकेंड में हुआ रिसीव, जानें क्या है DSOC?

नई दिल्ली – Earth Receives Laser Message : दुनियाभर के वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। पृथ्वी को 16 मिलियन किलोमीटर की दूरी से लेजर-बीम मैसेज मिला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से 40 गुना ज्यादा है। आज तक धरती पर इतनी दूर से कोई भी ऑप्टिकल कम्युनिकेशन नहीं आया है। ये पहला लेजर मैसेज कई महत्वपूर्ण डीएसओसी मील के पत्थर में से एक है, जो मानवता की अगली विशाल छलांग का हिस्सा होगा। क्या है डीएसओसी औक ये सिग्नल मैसेज पृथ्वी तक कैसे पहुंचा।
क्या है DSOC?
यह डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (DSOC) टूल के जरिए संभव हो पाया है। बता दें कि 13 अक्टूबर को नासा के फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में साइकी मिशन लॉन्च की गई थी। इस मशीन पर ही इस डीएसओसी टूल को लगाया गया था। डीएसओसी एक ऐसा डिवाइस है जो नासा के साइकी अंतरिक्ष यान (Psyche Spacecraft) पर यात्रा कर रही है।
संचार लिंक किया गया स्थापित
NASA के मुताबिक, 14 नवंबर को साइकी स्पेसक्राफ्ट ने हेल टेलीस्कोप के साथ एक कम्युनिकेशन लिंक बनाया। इस दौरान DSOC ने फोटोन सिग्नल को भेजा महज 50 सेकंड में साइकी स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी तक पहुंचाया। बता दें कि ये पूरी प्रक्रिया कैलिफोर्निया में पालोमर वेधशाला में की गई। DSOC के प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजिस्ट अबी बिस्वास ने कहा, ‘इस तरह का पहला सिग्नल प्राप्त करना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।’




