बिहार

CBI ने किया फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़, पटना – मुंबई समेत 9 जगहों पर की छापेमारी, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटना – CBI Busted Fake Job Racket : सीबीआई ने फर्जी नौकरी देने के नाम पर चलाए जा रहे देशव्यापी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सीबाआई की अलग-अलग टीमों ने बीते तीन दिनों में पटना और अररिया के साथ-साथ धनबाद, मुंबई, मैंगलोर समेत नौ स्थानों पर एक साथ छापा मारा। नौकरी के रैकेट में शामिल बिहार के अररिया जिला के विशाल उर्फ अभिषेक समित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न केंद्रीय सरकारी पदों के लिए तैयारी करने वाले हताश नौजवानों को फर्जी नौकरी रैकेट चलाने वाले अपना शिकार बनाते थे। यह रैकेट एक साथ कई राज्यों में चल रहा था।

6 आरोपियों और अज्ञात लोक सेवाओं के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद सीबीआई ने छह आरोपियों और अज्ञात लोक सेवकों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। नौकरी चाहने वालों को टारगेट में लेने के बाद आरोपी प्रसंस्करण शुल्क, सुरक्षा जमा की आड़ में काफी धन की वसूली करते थे। कई बार यह रकम किस्तों में ली जाती और 10 से 20 लाख रुपये के बीच होती।

क्या है फर्जी नौकरी का रैकेट?

फर्जी नौकरी का रैकेट इस संगठित तरीके से काम कर रहा था कि यदि कोई नौकरी चाहने वाला यदि पैसा वापस लेना चाहे तो वह संगठन में ऊपर संपर्क न कर सके। नौकरी का संगठित फर्जी कारोबार चलाने वाले आरोपियों ने कई मामलों में नियुक्ति पत्र भी जारी किया।

आरोपियों ने विभिन्न केंद्रों पर प्रशिक्षण के लिए व्यवस्था कर रखी थी। कॉल लेटर और फर्जी प्रशिक्षण केंद्र की संपूर्ण प्रणाली विकसित कर ली थी। सूत्रों ने बताया पटना, धनबाद, बक्सर, नागपुर और बेंगलुरु में नौकरी चाहने वालों को फर्जी प्रशिक्षण दिया गया था।

इन जगहों पर CBI ने की छापेमारी

इस मामले में सीबीआई ने पटना, धनबाद, मुंबई, बेंगलुरु, मैंगलोर सहित नौ स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें मुंबई के साकीनाका में दो फर्जी प्रशिक्षण केंद्र, पटना और बक्सर में एक फर्जी प्रशिक्षण केंद्र पकड़े गए। जिसमें कथित तौर पर नौकरियों के लिए फर्जी नियुक्तियों के बाद लगभग 25 नौकरी चाहने वालों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

तलाशी के दौरान फर्जी कॉल लेटर, फर्जी नियुक्ति पत्र, नौकरी चाहने वालों के फर्जी प्रशिक्षण डोजियर जैसे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच आगे भी जारी है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button