कर्नाटक

Karnataka Politics : कर्नाटक में BJP का बड़ा फैसला, बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

बेंगलुरु – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा आलाकमान ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा विधायक बीवाई विजयेंद्र को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीवाई विजयेंद्र की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

लोकसभा चुनाव से पहले विजयेंद्र की नियुक्ति है काफी अहम

लोकसभा चुनाव से पहले येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले 47 साल के विजयेंद्र की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। बीवाई विजयेंद्र ने नलिन कुमार कतील की जगह ली है। वहीं, इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में वह कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में उभर कर सामने आए थे। हालांकि, भाजपा को कर्नाटक चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

मई में कांग्रेस से चुनाव हारने के बाद मिली पार्टी की कमान

मई में चुनावों में कांग्रेस से हारने पर महीनों की अटकलों के बाद विजयेंद्र येदियुरप्पा को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी गई है। हालांकि यह तय माना जा रहा था कि भाजपा पार्टी की बागडोर किसी लिंगायत नेता को ही देगी लेकिन वह पहली बार विधायक बने नेता को अपना यकीन पक्का करेगी इसका अंदाजा शायद ही किसी को था।

इसकी एक वजह यह भी है कि उनके पिता बीएस येदियुरप्पा चुनावी राजनीति से अलग होने के बावजूद अभी भी राजनीतिक महत्व रखते हैं। पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बड़े बेटे बीवाइ राघवेंद्र लोकसभा सांसद हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button