यूपी

Ex MLA Vijay Mishra : गायिका के साथ रेप केस में बाहुबली पूर्व विधायक Vijay Mishra को 15 साल की सजा

भदोही – Vijay Mishra Sentenced to 15 Years : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे विजय मिश्रा को MP-MLA कोर्ट ने सिंगर से रेप मामले में 15 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने एक लाख दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वाराणसी की रहने वाली गायिका ने साल 2020 में गोपीगंज कोतवाली में रेप केस दर्ज कराया था और पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर आरोप लगा था कि उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए गायिका का घर बुलाकर रेप किया था।

अब कोर्ट ने इस मामले में पूरी सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुना दिया है। हालांकि कोर्ट इस मामले में विजय मिश्रा के बेटे और नाती ज्योति उर्फ विकास मिश्रा को सबूत के अभाव में बरी किया है। सिंगर से रेप मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने विजय मिश्रा को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था।

कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा

बता दें कि भदोही की MP-MLA कोर्ट ने पूर्व विधायक पर 15 साल की सजा के साथ 1 लाख का अर्थदंड भी लगाया है। वाराणसी की गायिका ने साल 2020 में गोपीगंज थाने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार (3 नंवबर) को कोर्ट ने इस मामले में पूर्व विधायक को रेप का दोषी ठहराया था और पुत्र व पोते को दोषमुक्त किया था। भदोही की एमपी-एमएलए (एडीजे FTC प्रथम) कोर्ट के न्यायाधीश सुबोध सिंह ने पूर्व विधायक को सजा सुनाई है। कोर्ट ने गैंगरेप हटाकर 376 (2)(एन) व अन्य में दोषसिद्ध विजय मिश्रा को 15 साल जेल की सजा सुनाई है।

जाने क्या है पूरा मामला ?

पूर्व विधायक पर लोकसभा चुनाव 2014 में कार्यक्रम के दौरान परिचय के बाद धमकाकर कई बार दुराचार का आरोप था। गायिका ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी अपनी बेटी सीमा मिश्रा के चुनाव प्रचार के लिए गायिका को बुलाया था। इसके बाद विजय मिश्रा ने अपने आवास पर ही गायिका के साथ रेप किया था।

बेटे और नाती कर दिए गए हैं दोष मुक्त

ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र को 15 साल की सजा हो गई है। जुर्माना भी लगाया गया है। शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट में विजय मिश्र को दोषी करार दिया था। वहीं पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्र और नाती विकास मिश्र को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया था।

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

फैसले के बाद भदोही न्यायालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी गस्त करते रहे। वही कोर्ट परिसर में ही परिजन और समर्थक भी डटे रहे। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button