नई दिल्ली – Navratri 6th day Puja : देशभर में नवरात्रि की धूम जोर-शोर पर है। आज नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी देवी (Maa Katyayani) के दर्शन-पूजन की मान्यता है। मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के यहां पुत्री के रूप में हुआ था। ज्योतिषों के अनुसार मां कात्यायनी का ध्यान और पूजन करने से तप, त्याग संयम और सदाचार की प्राप्ति होती है। आइए जानतें है इस दिन मां कात्यायनी को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए –
मां कात्यायनी का प्रिय है ये भोग (Maa Katyayani Bhog)
मां कात्यायनी को लाल रंग का फूल प्रिय है। इसलिए उनकी पूजा करते समय मां को लाल गुलाब या फिर लाल गुड़हल का फूल जरूर चढ़ाएं। वहीं मां को भोग शहद का लगाए क्योंकि उन्हें शहद अधिक प्रिय है।
मां कात्यायनी पूजा का मुहूर्त (Maa Katyayani Puja Muhurat)
- रवि योग में पूजा का मुहूर्त- सुबह 06:25 बजे से रात 08:41 बजे तक रहेगा।
- आज का शुभ समय- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक है।
मां कात्यायनी की पूजा विधि
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर नए वस्त्र पहनें।
- फिर कलश की पूजा करें और माता कात्यायनी की पूजा करें।
- मां को लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, वस्त्र, दीप, धूप, नैवेद्य, गंध आदि चढ़ाएं।
- मां को शहद का भोग लगाए।
- फिर जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाकर आरती करें।
- मां के साथ भगवान शिव की भी पूजा करनी चाहिए।
- पूजा के समय मां के मंत्रों का उच्चारण करें।
मां कात्यायनी पूजा मंत्र
- या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
- चंद्र हासोज्जवलकरा शार्दूलवर वाहना
कात्यायनी शुभंदद्या देवी दानवघातिनि
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा।